Rajasthan - Page 5
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा के नांगल प्यारिवस में पंच अथाई में आयोजित एक आदिवासी महोत्सव में आरक्षण का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब तक मैं जीवित हूं तब तक आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता है।
सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर राजधानी दिल्ली से जयपुर तक शिवालयों में श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आगमन हुआ। सुबह से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को अपने कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र का दौरा किया और स्टार बॉक्सर अरुंधति चौधरी से उनके घर पर मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में अरुंधति की शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें और उनके परिवार को सम्मानित किया।
राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात में दिक्कतें आ रही हैं। बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने भरतपुर में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने शुक्रवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई शहरों और कस्बों में जलभराव, घरों और बाजारों में पानी घुसने तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
राजस्थान में श्रीगंगानगर स्थित राजकीय पर्यवेक्षण एवं किशोर गृह में सुरक्षा गार्ड साहबराम की हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
राजस्थान पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने एक इंटरनेशनल साइबर स्लेवरी और ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट पर चल रही कार्रवाई में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये भारतीय युवाओं को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में ले जाकर चीनी क्रिमिनल नेटवर्क द्वारा चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड ऑपरेशन में काम करने के लिए मजबूर करते थे।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत-ब्रिटेन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत के इंजीनियरिंग, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
श्री राजपूत करणी सेना ने मंगलवार को उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने सोमवार को एक शांतिपूर्ण मार्च के दौरान संगठन के सदस्यों पर लाठीचार्ज किया था। संगठन का आरोप है कि नए यूजीसी नियमों के विरोध में जयपुर में आयोजित रैली के दौरान उनके सदस्य देवराज सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय उदयपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। बड़ी सौगातों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से पहले मुख्यमंत्री ने झाड़ोल के बीड़ा गांव में सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मॉर्निंग वॉक की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


