Rajasthan - Page 7
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को श्रीगंगानगर में एक 13 साल की लड़की के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस तरह के गंभीर अपराधों के दोषियों को शहर के चौराहों पर सबके सामने सरेआम फांसी की सजा देने के लिए एक सख्त कानून बनाने की पुरजोर मांग की है।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक उल्लेखनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। जिस गति से देश प्रगति कर रहा है, उसने इस बदलते भारत को वैश्विक हित का विषय बना दिया है।
राजस्थान में आगामी पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए ओबीसी आरक्षण निर्धारित करने की दिशा में शुक्रवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) परिवारों का राज्यव्यापी डिजिटल सर्वेक्षण शुरू हो गया है।
राजस्थान के झालावाड़ जिले के अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ और समय से पहले जन्म होने के कारण बच्चे अभी मेडिकल देखरेख में हैं।
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने श्रीराम मंदिर चंदा चोरी विवाद में कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो कल तक श्रीराम को काल्पनिक कहते थे, जो चाहते नहीं थे कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, वे अब कैसे सवाल पूछ सकते हैं।
जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि हादसे में उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, अजमेर रोड बाईपास पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े इस परिवार को रौंद दिया।
प्रकृति जब अपना रौद्र रूप दिखाती है, तो वो किसी को भी नहीं रहम नहीं खाती। ऐसा ही एक हद्ययविदारक घटना राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र के गांव लुनखन्दा से सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर को नए अत्याधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिलने पर इसे शहर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में लोगों ने जिन प्रमुख मांगों को उनके सामने रखा था, उनमें आधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल था और अब वह सपना साकार हो गया है।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर पहुंचकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जोधपुर में संशोधित 'उड़ान' योजना का भी शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे एविएशन, शहरी ट्रांसपोर्ट, एनर्जी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


