Tamil Nadu - Page 16
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को अधिकारियों को कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना से जुड़े विवाद में कानूनी प्रयासों को तेज और मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कावेरी नदी के जल पर तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।
-
कोयंबटूर में नाबालिग बच्ची की हत्या के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का रुख सख्त है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जघन्य अपराधों करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत मामले दर्ज किए जाएं, तेजी से जांच की जाए, प्रभावी ढंग से मुकदमा चलाया जाए और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 22 मई 2026 को मेसर्स पलपाप इचिनीची सॉफ्टवेयर इंटरनेशनल लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ सेंथिल कुमार, पी.ए. सासी कुमार और पी. थंजई चेजियन को दोषी करार दिया।
-
तमिलनाडु में कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद में 23 नए विधायकों को शामिल करने की अनुशंसा की है, जिसे राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
-
लगभग छह दशकों में पहली बार कांग्रेस तमिलनाडु कैबिनेट का हिस्सा बनने जा रही है। पार्टी के दो विधायक गुरुवार को तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
-
तमिलनाडु ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में 94.31 प्रतिशत का प्रभावशाली कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा निदेशालय (डीजीई) द्वारा घोषित परिणामों के बारे में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
-
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ एसआरएच ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
-
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में उतरेंगे, लेकिन माही अभी फिट नहीं हैं।
-
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के. राजन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से शोक की लहर है।
-
तमिलनाडु के मदुरै के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.