Tamil Nadu - Page 6
-
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।।
-
इसमें सड़क किनारे काम करने वाले 12,500 टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर मैकेनिक भी शामिल होंगे। सरकार राज्य के पारंपरिक ऑटोमोबाइल वर्कफोर्स को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बदलाव के लिए तैयार कर रही है।
-
तमिलनाडु के कृषि और किसान कल्याण मंत्री आर. विनोद गुरुवार को विधानसभा में राज्य का 2026-27 का अलग कृषि बजट पेश करेंगे। किसान फसल ऋण माफी, उच्च खरीद मूल्य और जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने के उपायों पर महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं।
-
तमिलनाडु के चार जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि अगले कुछ दिनों में कई अन्य जिलों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।।
-
तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने बुधवार को टीवीके सरकार का पहला बजट पेश किया। इसमें राजस्व जुटाने, शिक्षा के बुनियादी ढांचे और लंबे समय की आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित एक वित्तीय रोडमैप की रूपरेखा तैयार की गई।
-
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने पुलिस की गिरफ्त से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ पर हमला बोला है। उदयनिधि ने दावा किया है कि टीवीके सरकार ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मुझे गिरफ्तार कराया है।
-
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस पूछताछ के बाद स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। उन्हें उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में हिरासत में लिया गया था।
-
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और डीएमके यूथ विंग के सेक्रेटरी उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को उनके नीलांकरई स्थित घर से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अभिनेत्री तृषा के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में दर्ज केस के सिलसिले में की गई।
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार अपने पहले बजट में शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकती है। इनमें सरकारी स्कूलों से सरकारी कॉलेजों में जाने वाले छात्रों के लिए 8,000 रुपये की आर्थिक मदद और छोटे किसानों के बच्चों के लिए मुफ्त उच्च शिक्षा जैसी योजनाएं शामिल हैं।
-
तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) के विधायक मंगलवार को चेन्नई के पनैयूर में पार्टी मुख्यालय में बैठक करेंगे। इस बैठक में विजय सरकार के पहले बजट और तमिलनाडु विधानसभा के आगामी सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.