Tamil Nadu - Page 8
-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत तक नीलगिरि, कोयंबटूर और थेनी जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है।
-
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) को जमीनी स्तर पर बड़ा झटका लगा है। चेन्नई के 25 से अधिक स्थानीय पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा देकर रविवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) का दामन थाम लिया।
-
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास रविवार को एक अवैध पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। विस्फोट के बाद लगी भीषण आग और लगातार हुए धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
-
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे संस्करण के पेनल्टीमेट राउंड में मंगलवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) एम. प्रणेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखाया, जबकि जीएम निहाल सरीन ने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को शिकस्त दी।।
-
तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया, जब विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ कथित तौर पर धमकी भरी टिप्पणी करने का आरोप है।
-
डीएमके ने कर्नाटक की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना के विरोध को तेज करते हुए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं, जिसमें संसद में इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की गई है।
-
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार शाम को चेन्नई में मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है, जबकि तमिलनाडु के पश्चिमी घाट जिलों में पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
-
तमिलनाडु में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 19 जिलों के लिए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया।
-
तमिलनाडु की टीवीके सरकार आज अपने पहले पूर्ण बजट को अंतिम मंजूरी देने जा रही है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें 2026-27 के राज्य बजट को मंजूरी दी जाएगी।
-
लोअर भवानी सिंचाई क्षेत्र के किसानों के एक बड़े समूह ने भवानीसागर बांध से पानी पाने वाली तीन मुख्य नहर प्रणालियों के बीच सिंचाई के पानी के समान बंटवारे की मांग की है। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से मौजूदा चरणबद्ध पानी छोड़ने के शेड्यूल को खत्म करने और लोअर भवानी, थडापल्ली-अरक्कनकोट्टई और कलिंगरायन नहर योजनाओं में एक साथ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.