Hyderabad
अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे शनिवार को अपनी फिल्म 'लेनिन' की सक्सेस मीट के दौरान भावुक हो गईं। उन्होंने अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया कि वे उन्हें लगातार मोटिवेट करते रहे।
तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कांग्रेस और बीआरएस पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि राज्य की जनता अब दोनों दलों से नाराज है और अगली बार तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी।
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने पोक्सो एक्ट के आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के अलावा आरोप लगाने वाली नाबालिग, उसकी मां और नानी की हत्या की है।
हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स स्थित फिल्म नगर में शुक्रवार तड़के टॉलीवुड अभिनेता धर्मा के घर में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि घर की बाउंड्री वॉल और गेट को नुकसान पहुंचा है।
हैदराबाद की नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट में सोमवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' से जुड़े इस केस में अभिनेता अल्लू अर्जुन मुंबई से वर्चुअली पेश हुए, लेकिन बाकी कई आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हो सके, जिसके चलते कोर्ट ने सुनवाई को 29 जुलाई तक टाल दिया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने पहली बार एक जब्त विमान की सफल नीलामी की है। ईडी ने 1 जुलाई 2026 को एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से हॉकर 800ए विमान की नीलामी कर इसे 3 करोड़ रुपये में बेच दिया।
हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग ने एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पोस्टल और कूरियर का इस्तेमाल करके देश में 'गांजा' की सप्लाई कर रहा था।
गाचीबोवली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए रग्बी प्रीमियर लीग सीजन 2 के सेमीफाइनल में हैदराबाद हीरोज ने चेन्नई बुल्स को 29-24 से हराया। अब रविवार को फाइनल में इस टीम का सामना मुंबई ड्रीमर्स से होगा।
हैदराबाद में एक एटीएम कैश भरने वाली वैन का चालक 17 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। यह घटना आईएस सदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रेन बाजार-संतोष नगर मुख्य मार्ग पर उस समय घटी जब एटीएम में कैश भरने के लिए नकदी ले जाई जा रही थी।
निर्देशक बॉबी कोल्ली की आगामी एक्शन फिल्म मेगा158 के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू हो गया है। इस फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


