Lucknow - Page 13
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। बलिया में अपने विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया क्योंकि वह "सच लिख रहे हैं"।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक दीप नारायण यादव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी के इलाहाबाद सब-जोनल ऑफिस ने बुधवार को झांसी, लखनऊ और उत्तर प्रदेश की अन्य जगहों पर 11 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'पौधरोपण महाभियान-2026' के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों से वर्चुअली संवाद किया। इस संवाद में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौर, जिला पंचायत अध्य़क्षों, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, निवर्तमान ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के पार्षदों आदि की सहभागिता रही।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव समेत 28 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में कुल 29 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से एक मदरसा शिक्षा से जुड़ा प्रस्ताव फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित एक पत्र में खेलों को विकसित उत्तर प्रदेश की नई पहचान बताते हुए युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अभिभावकों से बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील की है।।
समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी मंदिर या राज्य का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा राष्ट्रीय मुद्दा है।
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है।
भाजपा ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा कि 'सुरंगजीवियों' को आखिरकार बाहर आना पड़ा है और आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने तथा जनाक्रोश से बचने के लिए दूसरों को आगे किया जा रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


