Lucknow - Page 14
अगले साल प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने पहले दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 गुरुवार से शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में दान प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की समय-सीमा 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन छानबीन के लिए एसआईटी ने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने एसआईटी को आगामी 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल के लिए भेजा गया।
उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिगवां पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे का व्यापक विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी लिस्ट में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश महामंत्री, 19 प्रदेश मंत्री समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में बीते दिनों आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक बताते हुए कहा कि इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए शासन, प्रशासन और आमजन को मिलकर अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद योगी सरकार ने प्रदेशभर में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा और वैधता को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है।
चार साल पहले एक ही ऑफिस में साथ काम करते हुए दो दिल मिले थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली, रिश्ते ने भरोसे की मजबूत नींव पाई और दोनों ने साथ जिंदगी बिताने के सपने सजाने शुरू कर दिए।
लखनऊ के अलीगंज में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख शिक्षा केंद्र काकादेव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया, जहां सैकड़ों छात्र विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


