Uttar Pradesh
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अचानक मेट्रो के सामने ट्रैक पर पहुंच गया। समय रहते मेट्रो स्टाफ और पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और व्यक्ति की जान बचा ली गई।
लाओस के उप-प्रधानमंत्री थोंगसावन फोमविहाने और उनकी पत्नी वदस्ना फोमविहाने ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल का दीदार किया।
गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अवंतिका-2 अपार्टमेंट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 202 में सुबह करीब 3:09 बजे लगी।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गाजियाबाद की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी कतई स्वीकार्य नहीं है। जो अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है, वह गलती कर रहा है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में सोमवार से 9 जून तक नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कथा का वाचन पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज करेंगे।
अधिक मास पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। प्रयागराज के संगम तट पर सुबह के समय भारी भीड़ देखी गई।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुमेरपुर में एक घायल व्यक्ति को मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट की रोशनी में टांके लगाए जाते हुए देखा जा सकता है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए न्यायालय ने उन्हें 6 जून तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म पर टीन शेड गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


