Uttar Pradesh - Page 26
श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है और इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का सिलसिला भी तेज हो जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और अन्य पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ग्रेटर नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के भट्टा गांव के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार महिला की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह नहर से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसायटी में छह वर्षीय मासूम की पानी से भरे नलकूप के गड्ढे में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन.जी. रवि कुमार ने लापरवाही के दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित तौर पर गबन से जुड़े आरोपों के बावजूद रामलला के दर्शन के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या के संतों ने कहा कि भक्त आसानी से दर्शन कर रहे हैं और सही से पूजा-पाठ हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया है। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को दिशा भी देते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांतरंजन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को केवल मोबाइल तक सीमित रहने के बजाय सक्रिय होकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके बाहरी आवरण से नहीं, बल्कि उसके मानवीय मूल्यों और आचरण से होती है।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की झूठी धमकी वाली कॉल के बाद सुरक्षा का बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शुक्रवार की रात को यह ऑपरेशन चलाया गया।
उत्तर प्रदेश के हरदोई में रेलवेगंज निवासी कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी का देर रात पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा), आजाद समाज पार्टी और अन्य विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि कुछ नेताओं ने इसे छात्रों के आंदोलन की सफलता बताया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


