Uttar Pradesh - Page 29
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (20 जुलाई) को बाराबंकी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को 542 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), पेपर लीक, गठबंधन की राजनीति और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के मामले को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार 20 जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन और जन आक्रोश से घबराई हुई है।
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या दौरे के दौरान राम जन्मभूमि, सनातन धर्म, गौ संरक्षण और अपनी 'गविष्टि यात्रा' को लेकर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि सनातन धर्म की आधारभूमि है, जहां भगवान श्रीराम ने अवतार लेकर धर्म को व्यावहारिक स्वरूप दिया।
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। उन्होंने मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नमाज पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के शामली जिले की एक छात्रा ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में कहा कि कांग्रेस व सपा के मुंह से आस्था की बात हास्यास्पद लगती है। इन लोगों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी।
'वंदे मातरम' के अपमान पर सजा का प्रावधान करने वाले प्रस्तावित विधेयक पर सुन्नी उलेमा काउंसिल और कुल हिंद जमीयत-उल-अवाम के पदाधिकारियों ने तल्ख टिप्पणी की। सुन्नी उलेमा काउंसिल के महासचिव हाजी शालिस ने इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए सरकार पर धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से गांजा तस्करी में संलिप्त पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।।
उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान और हथियार बरामद किए गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


