Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने गुरुवार को यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना नतीजे देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात हुआ एक भीषण सड़क हादसा में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 9 लोग बोलेरो में जिंदा जल गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने अपने ही पिता की हत्या के आरोपी बेटे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के दिए 160 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 40 रन के बड़े अंतर से हार गई।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद आग लग गई।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध 40 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आरआर आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि लगातार चौथा मुकाबला गंवाकर एलएसजी 9वें स्थान पर मौजूद है।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 32वें मैच में जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है। खराब शुरुआत के बाद टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। एलएसजी की निगाहें लगातार हार के क्रम को तोड़ने पर होंगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार 23 अप्रैल को अपराह्न 4:00 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दृष्टिगत उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


