Uttar Pradesh - Page 39
-
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन को आरक्षण विरोधी करार देते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज को संविधान में मिले आरक्षण को खत्म करने की कोशिश देशहित में नहीं है।
-
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गोल्फ होम्स सोसाइटी में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन हिस्से में काम कर रहे दो मजदूर 14वीं मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में शनिवार को ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कंपनी कर्मचारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
-
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ योगी सरकार ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने कानपुर नगर और लखनऊ में पान मसाला निर्माण इकाइयों के खिलाफ व्यापक विशेष अभियान चलाकर 15.70 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के 339.69 क्विंटल संदिग्ध खाद्य पदार्थ एवं अपमिश्रक जब्त किए हैं।
-
आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जनपदवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध और दूध से बने उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीमें लगातार खाद्य पदार्थों की जांच और नमूने लेने की कार्रवाई कर रही हैं।
-
लखनऊ को दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या के मामले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस आरोपी और अलग रह रही उसकी पत्नी के बीच पैसों के विवाद की जांच कर रही है, जिसमें तलाक के समझौते के तहत एक करोड़ रुपए की कथित मांग भी शामिल है।
-
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम नागरिक कतई परेशान न हों। प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख क्विंटल चीनी का भंडार उपलब्ध है।
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के नए इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थित रहीं।
-
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी को यह कार्यालय खाली करना पड़ा है।
-
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार इलाके में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई। गली नंबर-3 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, जबकि उसकी दूसरी 14 वर्षीय बेटी हमले में घायल हो गई।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.