Dehradun - Page 10
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम धामी ने बैठक में कहा कि कोविड महामारी के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है।
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने नागरिकों से विदेश यात्रा से बचने और हो सके तो एक साल तक सोने की खरीद कम करने को कहा है।।
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने का बड़ा संदेश दिया।।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। श्रीनगर गढ़वाल से आगे देहलचौड़ी रोड पर एक इको कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
देहरादून के मदरसा इमदादूल उलूम का बाल आयोग की टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान आयोग ने पाया कि मदरसे में बिहार समेत अन्य राज्यों के बच्चों की बड़ी संख्या है।
उत्तराखंड के मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक प्रवास के बाद से पूरे देश और विदेश में केदारनाथ धाम की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिसके परिणामस्वरूप हर साल इस तीर्थस्थल पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का जीवंत प्रतीक है। हजारों वर्षों के इतिहास और अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ आज भी पूरे विश्व को यह संदेश देता है कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की शक्ति अटूट एवं अमर है।
देहरादून समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में बादल छा रहे हैं और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 4.42 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं।
उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


