Uttarakhand - Page 17
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपने बच्चों को एक सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण देना है।
उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और ऊधम सिंह नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तराखंड को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता और शायद उन्हें खुद भी नहीं पता होता कि वे क्या बोलते हैं?।
उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन बद्रीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा पूरी लगन, समर्पण और जनसेवा की प्रबल भावना के साथ लगातार कर रहा है। इस पवित्र तीर्थस्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों की कुशल व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता की सराहना की है, जिससे उनकी तीर्थयात्रा का अनुभव सुगम और आरामदायक बन सका है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के पुलिस और राजस्थान के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे, पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), देहरादून ने 29 मई को विशेष न्यायालय (पीएमएलए), देहरादून के समक्ष पीयूष चंद्र भटनागर और रंजना रावत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत डीएवी (पीजी) कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला मामले के संबंध में एक अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है।।
उत्तराखंड में दयारा बुग्याल ट्रैकिंग के दौरान लापता हुई 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। परिवार ने उसकी सुरक्षित वापसी की प्रशासन से गुहार लगाई है।
उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, पुलिस टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


