Uttarakhand - Page 29
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 'नारी सम्मान, लोकतंत्र में अधिकार' विषय पर आयोजित एक दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र के दौरान, महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक के लोकसभा से पास नहीं होने पर विपक्ष पर हमला बोला। सीएम धामी ने महाभारत और रामायण के प्रसंगों का भी जिक्र किया।
-
मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा देहरादून में एक विशेष सत्र बुलाएगी, जिसमें राज्य सरकार की ओर से विपक्षी दलों के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है। यह प्रस्ताव संसद में महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक का कथित तौर पर 'विरोध' करने और उसे 'रोकने' के आरोप में लाया जाएगा।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के बाद सड़क मार्ग से लौटते हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से देहरादून का सफर महज करीब ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में बेहद कम समय है।
-
चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्री यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से यात्रा मार्गों पर रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है।
-
अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि देशभर के श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक लगभग 1.6 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं।
-
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित दर्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं में असफल छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया।
-
देशभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इन दिनों गंगोत्री धाम पहुंच रही है, लेकिन आस्था के इस पवित्र केंद्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। मां गंगा के उद्गम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के बाद वस्त्र, पूजा सामग्री, शृंगार सामग्री, साड़ियां, धोती, कंघी, शीशा और पुराने कपड़े गंगा की धारा में प्रवाहित कर रहे हैं।
-
चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में शुक्रवार तो रुद्रप्रयाग के थाना सोनप्रयाग में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-
चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.