Uttaranchal - Page 2
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान जताया है।
उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 2 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से ऊधम सिंह नगर स्थित बाल सुंदरी देवी मंदिर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो शेयर किया गया।
देहरादून टी20 लीग 2026 के पहले सीजन की शुरुआत 2 सितंबर से देहरादून की अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में होगी, जिससे पहले सभी छह फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तानों के नामों की घोषणा कर दी है।
उत्तराखंड सैनिकों के कल्याण के मामले में दूसरे राज्यों के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है। राज्य सरकार ने सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों के लिए कई कदम उठाए हैं।
नेपाल में आई त्रासदी पर उत्तराखंड में रहने वाले गोरखा समुदाय ने गहरा दुख जताया है। गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच सदियों पुराना बेटी-रोटी का रिश्ता है, इसलिए यह दुख साझा है।
उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को आने वाले त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जांच और प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उद्घाटन किया। स्टॉलों का दौरा करके मुख्यमंत्री ने इन समूहों से जुड़ी महिलाओं का हौसला बढ़ाया।
देहरादून टी20 लीग के पहले संस्करण के लिए मसूरी थंडर ने अपने प्लेयर प्री-साइनिंग की घोषणा कर दी है। टीम में आईपीएल स्टार आकाश मधवाल और इंडिया अंडर-19 टीम के उपकप्तान लक्ष्य रायचंदानी शामिल हैं।
राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


