Calcutta Kolkata - Page 15
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एक व्यक्ति के हथियार के साथ पकड़े जाने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।।
पश्चिम बंगाल पुलिस को शनिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब तीन दिनों से फरार चल रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया। रेजिना बीबी पर फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की कोशिश की मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है।
पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगालवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत की अवमानना करने के मामले में नोटिस भेजा है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार सुबह कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से राइटर्स बिल्डिंग तक 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में मंत्री इंद्रनील खान, अग्निमित्रा पॉल, तापस रॉय, विधायक विजय ओझा, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल और अन्य लोग शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित हरीश चटर्जी स्ट्रीट में छापेमारी की। इस बार सीआईडी अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी के घर पहुंचे।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाना पर धावा बोलकर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का नेतृत्व कथित तौर पर जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी कर रही थीं, जो फिलहाल फरार हैं।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, कोलकाता पुलिस ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि राज्य सरकार ने जानबूझकर ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली है।
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर विधानसभा सीट के नतीजे को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी। मंगलवार दोपहर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के भवानी भवन में पश्चिम बंगाल पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के हेडक्वार्टर में पेश होंगे। यह मामला राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने और हिंसा भड़काने के आरोपों से जुड़ा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


