Calcutta Kolkata - Page 17
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने अभिषेक बनर्जी पर करीब 8 साल पुराने मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड संख्या 63 से तृणमूल कांग्रेस की पार्षद सुष्मिता भट्टाचार्य को मंगलवार को कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की सैंथिया नगरपालिका का बोर्ड सोमवार को भंग हो गया। तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 14 पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद नगरपालिका का अस्तित्व समाप्त हो गया।
तृणमूल कांग्रेस की नेता श्रेया पांडे सोमवार को सोना पप्पू से जुड़े सिंडिकेट मामले के सिलसिले में साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं।
पश्चिम बंगाल पुलिस की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को सोमवार को तीसरा नोटिस जारी कर मंगलवार शाम 5 बजे तक दक्षिण कोलकाता स्थित सीआईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।।
पश्चिम बंगाल सोमवार से केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हस्ताक्षर किए जाएंगे।
कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस काउंसलर मोहम्मद जसीमुद्दीन को नाबालिग से छेड़छाड़ और परेशान करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही राज्य में सरकार बदलने के बाद से कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कुल आठ तृणमूल कांग्रेस काउंसलर अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार हो चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। इनमें कोलकाता नगर निगम के एक मौजूदा पार्षद और पार्टी के एक पूर्व विधायक शामिल हैं।
बहरामपुर लोकसभा सीट से ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की खबरों के बीच टीएमसी सांसद यूसुफ पठान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी या किसी भी पार्टी नेता ने मुझसे सांसद पद से इस्तीफा देने को नहीं कहा है।
पश्चिम बंगाल में 1 लाख करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शनिवार को राज्य सचिवालय नबन्ना में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बीच हुई बैठक के बाद यह जानकारी सामने आई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


