Calcutta Kolkata - Page 21
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को आईपैक मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा। ईडी की मांग है कि ममता बनर्जी, तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणियों के संबंध में दर्ज एफआईआर को लेकर बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को सुरक्षा कवच देते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस को उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान शुरू होने वाला है। इस विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराया जा रहा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 65वां मुकाबला अपने नाम किया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से शिकस्त देने के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है।
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मैच में जीत के लिए 148 रन का टारगेट रखा है।।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता राइडर्स राइडर्स (केकआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
गुजरात के एक व्यापारी के दो कर्मचारियों को कथित तौर पर एक गिरोह ने व्यापारिक लेन-देन के बहाने लूट लिया। उनसे 42 लाख रुपए लूटने के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों कर्मचारियों का अपहरण कर लिया और उन्हें जबरन एक कार में डाल दिया।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में चुने गए पार्टी के 80 विधायकों के साथ एक बैठक बुलाई। बैठक का उद्देश्य मुख्य विपक्षी दल के तौर पर काम करने की रणनीति पर चर्चा करना और उसे अपनाना है।
बिधाननगर के सॉल्ट लेक इलाके में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक स्थानीय टीएमसी कार्यालय से बड़ी संख्या में आधार कार्ड बरामद किए गए। घटना के बाद बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर-36 इलाके में सुबह से तनाव का माहौल बना हुआ है।
आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जीटी के सहायक कोच पार्थिक पटेल ने माना कि केकेआर के खिलाफ कैच छोड़ना टीम को काफी महंगा पड़ा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


