Calcutta Kolkata - Page 23
पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू होने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार अब यह सुनिश्चित करेगी कि केंद्र की हर जनकल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी रुकावट के पहुंचे। उन्होंने कहा कि बंगाल अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पश्चिम बंगाल के नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बांग्लादेश के साथ वर्तमान में बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 45 दिनों के भीतर भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया।
तृणमूल कांग्रेस से निलंबित होने के बाद पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 6 महीने से टीएमसी को आईपैक चला रही थी।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता व पंचायत सदस्य के पति की हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब पार्टी जनता का विश्वास जीतने में लगी है। मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि आज छुट्टी है और सोमवार को एक बैठक होगी जिसमें कई निर्णय लिए जा सकते हैं।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत और टीएमसी की हार के बाद जब राज्य में शनिवार को सरकार का गठन हो गया तो 4 मई के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सामने आईं और उन्होंने पूरे देश में भाजपा को रोकने के लिए सामान्य विचारधारा की पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान किया।।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी शिरकत की।
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद शनिवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर 'जय श्रीराम' के नारे लगाए।।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार केवल सत्ता परिवर्तन की कहानी नहीं है बल्कि यह सामाजिक और जातीय संतुलन की एक नई राजनीतिक रणनीति का भी संकेत मानी जा रही है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


