Calcutta Kolkata - Page 30
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने मंगलवार को राज्य के लोगों से 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के दूसरे और अंतिम चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य की राजधानी कोलकाता समेत छह जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित गंगासागर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें सोमवार को ‘वंदे मातरम, भारत मां, जयश्रीराम, हिंदू सम्राट, बुलडोजर बाबा’ के जयकारों से गूंज उठीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा उम्मीदवार अनुपम विश्वास के लिए चुनावी रथ पर रोड-शो करने निकले तो जैसे जनसमुद्र उमड़ पड़ा।
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के जगतदल इलाके में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के मामले में चुनाव आयोग ने सभी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए थे।
उत्तर 24 परगना के जगतदल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसमें एक सीएपीएफ जवान समेत कई लोग चोटिल हो गए।
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बारासात में एक चुनावी रैली की, जहां उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए राज्य में भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने एक बंगाली न्यूज चैनल द्वारा प्रसारित एक वीडियो क्लिप का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने टीएमसी पर संस्थागत भ्रष्टाचार, अपराधियों के बढ़ते बोलबाले और खतरनाक तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया।
पश्चिम बंगाल में चुनावी अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मतुआ ठाकुर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान, उन्होंने श्री श्री हरिचंद ठाकुर और श्री श्री गुरुचंद ठाकुर को भी याद किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


