West Bengal - Page 4
नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद पश्चिम बंगाल के 36 लोगों के लापता होने की आधिकारिक पुष्टि राज्य सरकार ने गुरुवार को की। सरकार ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए भारतीय दूतावास और नेपाल प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने नेपाल बाढ़ त्रासदी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। यह घटना एक प्राकृतिक आपदा थी और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रहार किया है। उन्होंने 'वंदे मातरम' के विरोध को लेकर कहा कि देशहित में होने वाले कामों से हमेशा कांग्रेस को समस्या रहती है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह राजनीतिक 'संन्यास' (रिटायरमेंट) नहीं लेंगी और तब तक काम करती रहेंगी, जब तक वह भाजपा को रिटायर होने पर मजबूर नहीं कर देतीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने सरकार बदलने के चार महीने के भीतर ही भाजपा का असली चेहरा पहचान लिया है।
कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में सोमवार तड़के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बांकरा में एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई, जिसमें 22 नई कारें जलकर खाक हो गईं और आठ अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।।
135वें डूरंड कप के फाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 4-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद 'डूरंड कप' का टाइटल अपने नाम किया है।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि समाज में माफिया और कट्टर असामाजिक तत्वों को काबू में रखने के लिए कभी-कभी पुलिस की सख्ती जरूरी होती है।।
दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अरबुल इस्लाम की कार पर हमले के एक दिन बाद, रविवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक स्थानीय पार्टी दफ्तर में आग लगा दी गई। आईएसएफ पर ही इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बांगड़ में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के पूर्व नेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अरबलुल इस्लाम की कार पर हमला किया गया। यह हमला इस्लाम के आईएसएफ छोड़ने और अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापस जाने का संकेत देने के एक दिन बाद हुआ।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच बवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी में पहले देश विरोधी नारे लगाए जाते थे और गैर-कानूनी गतिविधियां हो रही थीं, लेकिन अब यह नहीं चलेगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


