Iran - Page 3
ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है। विदेश मंत्रालय के सेंटर फॉर पॉलिटिकल एंड इंटरनेशनल स्टडीज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यह बात कही।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ हाल ही में हस्ताक्षर किए गए ज्ञापन समझौते (एमओयू) के तहत शांति के रास्ते पर चलता रहेगा, बशर्ते वाशिंगटन भरोसे का माहौल बनाने में मदद करे।।
ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात ईरान के होर्मोजगान प्रांत के दक्षिणी केश्म द्वीप पर दो धमाके सुने गए। एजेंसी ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रवेश द्वार पर "शत्रुतापूर्ण लक्ष्यों" से ईरानी सशस्त्र बलों की भिड़ंत के कारण यह धमाके हुए।
ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न-ए-रेजा ने गुरुवार को कहा कि ईरानी सशस्त्र बल किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान की सैन्य क्षमताएं उसके अपने रक्षा उद्योग और स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से एक सुरक्षित कमर्शियल शिपिंग रूट बनाने पर बातचीत लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने देश के लिए वर्तमान समय को काफी मुश्किल भरा बताया और कहा कि प्रतिबंधों और सैन्य टकराव का दबाव बढ़ता जा रहा है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि अमेरिका को दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए गए शांति समझौते (एमओयू) पर कायम रहने के लिए मजबूर करना चाहिए।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अपने अंतिम चरण में है।।
ईरान की अर्धसरकारी मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को कोई भी बड़ी कार्रवाई करने के खिलाफ चेतावनी दी है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने दक्षिणी ईरान के केशम द्वीप पर एक रिहायशी इमारत पर अमेरिकी हमले की निंदा की। अमेरिका की तरफ से केशम द्वीप पर किए गए हमले में तीन आम लोग मारे गए।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बुधवार को दावा किया कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिका के एक सैन्य एयर बेस और अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुख्यालय पर हमला किया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया में दी गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


