Iran
ईरान की मुख्य मिलिट्री कमांड, खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने इजरायल के खिलाफ सोमवार को ईरानी सेना के ऑपरेशन बंद करने की घोषणा की है।
मध्य पूर्व एशिया में संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। तनाव चरम पर है। इस बीच रूस में ईरान के राजदूत काजेम जालाली ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन यह नई शर्तों के तहत संचालित होगा, जिनमें ट्रांजिट शुल्क (आवागमन शुल्क) भी शामिल हो सकता है।
ईरान के खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के चीफ कमांडर अली अब्दुल्लाही ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान और लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिण में मौजूद दाहियेह इलाके में अपने हमले बढ़ाता है या ईरान की कार्रवाई का जवाब देता है, तो उसे और भी 'कड़ी और पछतावा कराने वाली' चोटों का सामना करना पड़ेगा।।
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी तेहरान पहुंचे। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही एक विशेष संदेश भी सौंपा।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन के मोल-भाव बयान पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल पोस्ट के जरिए उन्हें नसीहत दी कि असल दुश्मन को पहचाननें की कोशिश करें।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल बेरूत पर हमला करता है, तो ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि तेहरान ने सभी पक्षों को साफ बता दिया है कि वह लेबनान की राजधानी पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसा कदम फिर से युद्ध शुरू होने की वजह बन सकता है।
तेहरान ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को सिरे से खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी राजनेताओं, यहां तक कि राष्ट्रपति तक की हत्या का षड्यंत्र ईरानी एजेंटों ने रचा था।।
ईरान का कहना है कि उन पर हो रहे हवाई हमलों के जवाब में उन्होंने अमेरिका के क्षेत्रीय ठिकानों को निशाना बनाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने तर्क दिया कि आत्मरक्षा के कानूनी अधिकार के तहत कार्रवाई की गई।
ईरान, अमेरिका की हालिया प्रतिक्रिया मिलने के बाद, संभावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के मसौदे में अपने भी कुछ बदलाव करेगा। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी।
ईरान के संसदीय स्पीकर और शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ का कहना है कि तेहरान अमेरिका के साथ अपने झगड़े को खत्म करने वाले किसी भी समझौते को तब तक स्वीकार नहीं करेगा, जब तक यह सुनिश्चित न हो जाए कि ईरानी लोगों के अधिकार सुरक्षित हैं।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


