Jerusalem - Page 2
-
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल के प्रसिद्ध 'कॉर्ड्स ब्रिज' को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। केसरिया, सफेद और हरे रंगों की यह शानदार रोशनी भारत और इजरायल के बीच गहरी और बढ़ती दोस्ती का एक मजबूत प्रतीक थी।
-
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं हटाता, तब तक इजरायली सेना गाजा में अपनी मौजूदा जगहों से पीछे नहीं हटेगी।।
-
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है। नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच अलग-अलग मोर्चों पर तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई।
-
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता से शुक्रवार को इजरायल और लेबनान के बीच हस्ताक्षर किया गया फ्रेमवर्क समझौता, संघर्ष को खत्म करने और दोनों देशों के बीच शांति समझौते तक पहुंचने का रास्ता बनाता है।।
-
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के लिए परमाणु हथियार संपन्न होना अब कठिन है। उन्होंने इसकी वजह 20 वैज्ञानिकों की मौत को बताया।
-
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है। यह जानकारी शुक्रवार को इजरायली अधिकारियों के हवाले से दी गई।
-
ईरान के साथ हालिया तनाव के बीच उत्तरी इजरायल में स्थित रामत डेविड एयर बेस पर मिसाइल के कुछ टुकड़े गिरे। इसकी पुष्टि इजरायली सेना ने की है।
-
बेरूत में हुए हवाई हमलों के जवाब में इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बौछार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को फोन पर बात की। यह जानकारी इजरायल के सरकारी टीवी चैनल कान टीवी ने दी।
-
इजरायली सेना ने रविवार रात कहा कि ईरान अब तक इजरायल की ओर चार बार मिसाइलों की बौछार कर चुका है।
-
इजरायली सेना प्रमुख ने कहा है कि सेना जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में कुछ प्रगति होने की खबरें सामने आई हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.