Amstelveen
एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को भारतीय टीम का खिताबी सपना चकनाचूर हो गया। भारत को नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन में वैगनर हॉकी स्टेडियम में 'पूल-ई' के मुकाबले में पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना के हाथों 3-5 से हार का सामना करना पड़ा।
एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में शुक्रवार को नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 2-0 से हराया। वैगनर स्टेडियम में दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम पूरी तरह से हावी नजर आई और उन्होंने भारतीय टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का 'वर्चस्व' बरकरार है। एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेले गए पूल डी के मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5-3 से हराया।
हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ग्रुप डी के एक बेहद अहम मुकाबले में बुधवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी। मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) के वैगनर स्टेडियम में खेला जाना है।
एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका पर 6-1 से शानदार जीत हासिल करते हुए 'पूल-डी' में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। यह मुकाबला मंगलवार को एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
भारतीय पुरुष टीम को 'एफआईएच वर्ल्ड कप 2026' के अपने दूसरे 'पूल-डी' मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत के साथ तीन अंक हासिल किए, जिससे जैकरी वालेस की टीम का पूल में टॉप-2 स्थान पक्का हो गया।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में रविवार को भारतीय महिला टीम ने चीन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। भारत के लिए नवनीत और दीपिका ने गोल दागे, जबकि चीन की तरफ से झांग यिंग और मा निंग ने एक-एक गोल किए।
एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने 'पूल-डी' के पहले मैच में शनिवार को भारत ने वेल्स पर 3-1 से शानदार जीत हासिल की। वैगनर हॉकी स्टेडियम में दर्ज की गई इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनाल्टी कॉर्नर से किए गए 2 गोल भी शामिल रहे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


