Masqat
ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने रविवार को बताया कि ओमान के शहर सलालाह में सोमवार को होने वाली ईरान और खाड़ी देशों की बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है।
भारतीय नौसेना ने रविवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मस्कट, पोंटा डेलगाडा और जिबूती समेत विदेशों के अलग-अलग पोर्ट्स पर इंडियन नेवी के जहाजों की मौजूदगी से समुद्र में भारत की मौजूदगी दिखी।।
मस्कट में चल रही एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने मेजबान ओमान को 10-1 से रौंदने के बाद अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-3 से हराया।
ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट से नेविगेशन को लेकर तकनीकी और राजनीतिक बातचीत जारी रखने पर सहमत हो गए हैं। ओमान न्यूज एजेंसी की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए दोनों पक्षों ने मस्कट में स्ट्रेट में सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी सुनिश्चित करने पर बातचीत की।
भारत के नए राजदूत प्रशांत पिसे ने शुक्रवार को ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी को विदेश मंत्रालय के जनरल दीवान में अपने नियुक्ति पत्र की प्रति सौंपी। इस मौके पर विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
ओमान ने अमेरिका ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का समर्थन किया है। ये भी ऐलान किया गया कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर वो शुल्क भी नहीं लगाएगा।
ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल 'विराट 1' इंजन फेल होने की वजह से बड़े हादसे का शिकार हो गया। ओमान में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि जहाज के डूबने के बाद सभी भारतीय क्रू मेंबर्स को निकाल लिया गया है।
ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि उसे ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज ‘विराट 1’ से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है। इस जहाज पर 14 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे।
ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े जहाज में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण एक भारतीय की गुरुवार को मौत हो गई थी। मृतक का नाम निशांत उर्थनाथन था और वो 'एमटी सेलेस्टियल' जहाज में थे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


