Islamabad
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हिरासत की निंदा की है, जिसे अब 1,000 दिन पूरे हो चुके हैं। पार्टी ने इसे साफ राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और कहा कि इसका कोई संवैधानिक या कानूनी आधार नहीं है।
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपने छोटे से डेलिगेशन के साथ पाकिस्तान पहुंचे, जहां अराघची ने शनिवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर से मुलाकात की। पाकिस्तान के बाद अराघची ओमान और रूस के दौरे पर भी जाएंगे।
पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और सेना के कमांडर फील्ड मार्शल असीम मुनीर से ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अराघची अपने डेलिगेशन के साथ शुक्रवार रात तक पाकिस्तान पहुंच सकते हैं।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड करने की मांग की है।।
हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के लिए शांति प्रक्रिया को अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है।
अमेरिका और ईरान में बातचीत का पहला राउंड इस्लामाबाद में हुआ। हालांकि, इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों पक्षों के बीच यह बैठक विफल रही।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर बढ़ रहे पाकिस्तानी झंडे वाले दो तेल टैंकरों ने अचानक 180 डिग्री घूमकर अपना रास्ता बदल लिया।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने 'इस्लामाबाद टॉक्स' खत्म होने के बाद पहला आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने दावा किया कि इस बेनतीजा वार्ता में अमेरिका नाकाम रहा।
अमेरिका और ईरान के बीच घंटों की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। गैर-नतीजतन वार्ता खत्म होने के बाद ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से रवाना हो गया है।
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर लगभग 21 घंटे की बातचीत हुई। हालांकि, यह लंबी बातचीत बिना किसी डील के खत्म हो गई। इसके बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान से रवाना हो गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


