Russian Federation - Page 2
रूस के मॉस्को इलाके में यूक्रेन ने ड्रोन हमले किए, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हो गए। रिजनल गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
यूक्रेन ने शनिवार तड़के रूस के कई इलाकों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए। रूसी अधिकारियों के अनुसार, मास्को से दक्षिण-पूर्व स्थित तांबोव क्षेत्र के कोटोव्स्क शहर में एक लॉजिस्टिक्स सेंटर पर हुए ड्रोन हमले में 7 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 24 से 25 लोग घायल हुए हैं।
अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस के मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने इसकी जानकारी दी।
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के बीच क्रेमलिन ने बड़ा दावा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के कोंस्तांतिनोवका शहर पर पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने में आखिर क्या भूमिका निभाना चाहता है, इस बारे में साफ तस्वीर सामने आनी चाहिए। उन्होंने यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के एंकरेज शिखर सम्मेलन को लेकर दिए गए बयान के बाद कही।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और 'एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस' (आसियान) के प्रतिनिधिमंडलों ने गुरुवार को रूस-आसियान शिखर सम्मेलन में कजान घोषणा पत्र को मंजूरी दी। इसके साथ ही दोनों पक्षों की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया गया।
भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक सामान्य परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व किया है और उनके कार्यकाल में भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति हासिल की है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालना 'अंतरराष्ट्रीय संबंधों और द्विपक्षीय रिश्तों के लिए नुकसानदायक' है। रूस के राष्ट्रपति ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटाइन पैलेस में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान यह बात कही।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत के दौरे पर आने वाले हैं। भारत साल 2026 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस और चीन के बीच संबंध अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुके हैं और दोनों देश एक-दूसरे की संप्रभुता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर समर्थन देने के लिए तैयार हैं।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


