Un - Page 6
-
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्राकृतिक संसाधनों की मूल्य श्रृंखला में न्याय की मांग की है। गुटेरेस ने अपने एक बयान में कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि खनिजों का विकास संसाधन-संपन्न देशों और स्थानीय समुदायों के लिए न्यायसंगत व टिकाऊ परिणाम लेकर आए।
-
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर-सईद इरावानी ने अमेरिका पर ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखा है।
-
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने दुनिया की अहम घटनाओं पर चर्चा की, जिसमें पश्चिम एशिया, यूक्रेन और सूडान में चल रहे संघर्ष शामिल थे।
-
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 2028-29 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में गैर-स्थायी सीट के लिए भारत का अभियान शुरू किया। इस अभियान में उन्होंने अधिक प्रतिनिधित्व वाली, प्रभावी और भविष्य के लिए तैयार वैश्विक व्यवस्था के लिए नई दिल्ली के दृष्टिकोण को रेखांकित किया।
-
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने आरोप लगाया कि अमेरिका लगभग सात दशकों से क्यूबा के खिलाफ बहुआयामी और गैर-पारंपरिक युद्ध चला रहा है। पिछले सात महीनों में यह नीति पहले से भी अधिक क्रूर और निर्दयी हो गई है।
-
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) के जिन लक्ष्यों का आकलन किया जा सकता है, उनमें से केवल 36 प्रतिशत ही अपने लक्ष्य की ओर हैं। जबकि लगभग आधे लक्ष्य रुके हुए हैं और 15 प्रतिशत में गिरावट आई है।
-
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महासभा की ओर से अप्रयुक्त बजटीय धनराशि से जुड़े वित्तीय नियमों में बदलाव के फैसले का स्वागत किया है।
-
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव पद के उम्मीदवार के साथ अपनी पांचवीं बातचीत की, जिसमें उम्मीदवार के तौर पर फर्नांडा एस्पिनोसा ने अपनी दावेदारी ठोंकी।।
-
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान एक शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। इस समझौते में तत्काल और स्थायी युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और आगे की बातचीत के लिए एक रूपरेखा तैयार करने की व्यवस्था है।
-
एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि यूनाइटेड नेशंस की 'यूनिफॉर्म्ड मौजूदगी' को बनाए रखना जरूरी है, खासकर तब जब 'यूनाइटेड नेशंस इंटेरिम फोर्स इन लेबनान' (यूएनआईएफआईएल) का कामकाज इस साल के अंत में खत्म होने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.