United States - Page 12
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो सप्ताह के भीतर अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। यह जानकारी साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच में आयोजित एक रिपब्लिकन चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी।
साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का क्षेत्र बताया। उन्होंने दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अमेरिका के वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 2,250 कार्टन नकली कैमल सिगरेट जब्त की हैं। अधिकारियों को इन सिगरेटों की असामान्य मार्किंग और इनके घुमावदार रूट को लेकर शक हुआ था।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी को ओहायो के गवर्नर पद के लिए समर्थन दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि उनके साथी राज्य के अगले गर्वनर बनेंगे।
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को 1.7 करोड़ से ज्यादा कमर्शियल ड्राइवरों की निजी जानकारी वाला डेटाबेस हासिल करने से रोक दिया है। जज ने इस पर अस्थायी रोक लगाई है।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को (अमेरिकी समयानुसार) व्हाइट हाउस में नए बॉलरूम के निर्माण कार्य को फिलहाल जारी रखने की अनुमति दे दी।।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान हैती, वेनेजुएला, आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा और क्यूबा में सुधारों जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से जुड़े रणनीतिक जलमार्गों पर 'लगभग नियंत्रण' रखे हुए है और जल्द ही उन पर पूरी तरह नियंत्रण कर लेगा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) ने हिज्बुल्लाह तक नकदी पहुंचाने का काम करने वाले दस लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं।।
अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने कतर को केसी-46ए एरियल रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और उससे जुड़े उपकरणों की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस सौदे की अनुमानित कीमत 4.5 अरब डॉलर है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


