United States - Page 13
एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि बैटरी स्टोरेज द्वारा समर्थित नवीकरणीय ऊर्जा भारत में नए कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों की तुलना में कम लागत पर चौबीसों घंटे विश्वसनीय बिजली उपलब्ध करा सकती है। अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के अध्ययन के अनुसार, यह मॉडल भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है और स्वच्छ ऊर्जा को प्रतिस्पर्धी विकल्प के रूप में स्थापित कर सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती की मांग दोहराते हुए फेडरल रिजर्व की नीतियों की आलोचना की है। उन्होंने उधारी लागत (बॉरोइंग कॉस्ट) को "बेतुका" बताया और इस आशंका को खारिज किया कि बॉन्ड बाजार में उतार-चढ़ाव अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।
अमेरिकी सीनेटर मार्क वॉर्नर ने मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग से उन पेड विज्ञापनों को लेकर जवाब मांगा है, जिनमें कथित तौर पर बाल यौन शोषण सामग्री (चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल) शामिल थी। वॉर्नर ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए उस पूर्व जांच का भी हवाला दिया, जिसमें भारत में इंस्टाग्राम पर इसी तरह के विज्ञापन चलने का मामला सामने आया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी तनाव के बीच ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। साथ ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज में वाशिंगटन की मदद करने से इनकार करने पर दक्षिण कोरिया के खिलाफ गुस्सा निकाला है।
ब्रैंडन नाकाशिमा ने डेनियल मेदवेदेव को 6-7(3), 7-6(4), 6-1 से हराकर सिनसिनाटी ओपन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। नाकाशिमा ने 2 घंटे 51 मिनट तक चले मैच में जीत हासिल की।
आर्यना सबालेंका ने सिनसिनाटी ओपन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। सबालेंका ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में सबालेंका ने वांग शिन्यु को 6-1, 6-3 से हराया।
अमेरिका ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) के प्रेसिडेंट और एक सीनियर ट्रायल लॉयर पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इससे ट्रम्प प्रशासन का इस कोर्ट के खिलाफ अभियान और बढ़ गया है। कोर्ट के कामकाज को रोकने के लिए और कदम उठाने की धमकी भी दी गई है।
अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अपने राजनयिक तालमेल को मजबूत किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और यूएई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई।
50 से अधिक हाउस डेमोक्रेट्स ने चिंता जताई है कि ट्रंप प्रशासन के 'क्रिटिकल मिनरल्स' (अहम खनिजों) से जुड़े समझौते राजनीतिक रूप से जुड़े परिवारों को अमीर बना सकते हैं। अमेरिकी टैक्सपेयर्स को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं और कांग्रेस की निगरानी को कमजोर कर सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कैलिफोर्निया के एक 16 वर्षीय लाइफगार्ड को सम्मानित किया गया है। लाइफगार्ड ने सांता क्रूज तट पर खतरनाक लहरों से नथानिएल राय को बचाया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


