United States - Page 21
अमेरिका ने ईरान की दो समुद्री सेवा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। वॉशिंगटन का आरोप है कि ये कंपनियां इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीस) के समर्थन से एक बीमा योजना चला रही थीं, जिसके जरिए होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों से पैसे वसूले जाते थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान वॉशिंगटन के साथ समझौता करने का "बेहद इच्छुक" है और उसने मूल रूप से यह मान लिया है कि वह परमाणु हथियार नहीं रख सकता, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत विफल रही तो अमेरिकी सेनाएं फिर से हमले शुरू कर सकती हैं।।
अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने पूर्वी इराक में ईरान-समर्थित समूहों के खिलाफ सटीक हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों और सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर 30 से अधिक ड्रोन हमलों के बाद की गई।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की स्थानीय समयानुसार मंगलवार को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में यूक्रेन के खिलाफ चल रहे रूसी हमले और ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई मुख्य फोकस रहेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रिक गाड़ी की नीतियों को लेकर अपना हमला फिर से शुरू किया है। उन्होंने मिशिगन में ऑटोमोबाइल वर्कर्स से कहा कि कंज्यूमर्स को इलेक्ट्रिक और इंटरनल-कंबशन गाड़ियों में से चुनने की इजाजत होनी चाहिए।
अमेरिकी रक्षा विभाग ने पीएसी-3 एमएसई इंटरसेप्टर और थाड (टीएचएएडी) मिसाइल डिफेंस सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले अहम पुर्जों की प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए एल 3 हैरिस और लॉकहीड मार्टिन के साथ सात साल के दो फ्रेमवर्क समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।।
अमेरिका की एक लॉमेकर ने ऐसा विधेयक पेश किया है, जिसके तहत एआई चैटबॉट बनाने वाली कंपनियों को नाबालिगों के लिए ऐसे फीचर उपलब्ध कराने से रोका जाएगा, जो भावनात्मक निर्भरता, अत्यधिक उपयोग और लत को बढ़ावा देते हैं।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती करने की अपील करते हुए कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के विस्तार को देखते हुए देश में दुनिया की सबसे कम उधारी दरें होनी चाहिए।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका के हथियार भंडार को तेजी से दोबारा तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में यूक्रेन को बड़े पैमाने पर सैन्य मदद देने के कारण हथियारों के भंडार में कमी आई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी भविष्य के संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।
अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम सिएटल सेंटर में बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


