United States - Page 71
-
अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं।
-
अमेरिका के दोनों प्रमुख दलों के सीनेटरों ने ग्रामीण अस्पतालों पर पड़ने वाले असर को लेकर 100,000 डॉलर वाले एच-1बी वीजा शुल्क पर चिंता जताई है। उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन से आग्रह किया कि दूर-दराज और कम सुविधाओं वाले इलाकों में काम करने के लिए भर्ती किए जा रहे विदेशी डॉक्टरों को कुछ राहत देने पर विचार किया जाए।
-
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्यूबा को 'विफल देश' और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बढ़ता हुआ खतरा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्यूबा में चीन और रूस की खुफिया गतिविधियां चल रही हैं और वह पूरे लैटिन अमेरिका में अमेरिका-विरोधी गतिविधियों को समर्थन देता है।
-
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाउस एप्रोप्रियेशन्स सबकमेटी की सुनवाई के दौरान कहा कि अमेरिका को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि मौजूदा क्षेत्रीय संकट के दौरान चीन ने ईरान को सैन्य सहायता दी हो।।
-
अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में दोनों पार्टियों के प्रतिनिधियों ने एक नया बिल पेश किया है। इस बिल के तहत अमेरिकी विदेश विभाग को यह तय करना होगा कि क्या चीन ने तिब्बत के लोगों के खिलाफ नरसंहार या मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं।
-
ट्रंप प्रशासन केन्या और अन्य अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर अफ्रीका में इबोला प्रभावित इलाकों के पास ही इलाज और क्वारंटाइन (लोगों को अलग रखने) की व्यवस्था बनाए रखने पर काम कर रहा है। अधिकारियों का मानना है कि जिन अमेरिकियों को संक्रमण का खतरा है, उन्हें सीधे अमेरिका लाने के बजाय वहीं रहकर उपचार कराना बेहतर है।
-
अमेरिकी वन सेवा के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि इस वर्ष अमेरिका के बड़े हिस्सों में जंगल की आग (वाइल्डफायर) का खतरा बढ़ा हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी कई वर्षों की तुलना में इस बार सबसे बेहतर तैयारी के साथ फायर सीजन में प्रवेश कर रही है।
-
मेडिकेयर और मेडिकेड सर्विसेज के प्रशासक डॉ. मेहमत ओज ने बताया कि ट्रंप प्रशासन देश के भीतर दवाओं के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके तहत अमेरिका में दवा बनाने वाली कंपनियां तेजी से निवेश कर रही हैं।
-
अमेरिकी सीनेटर कर्स्टन गिलिब्रैंड ने चेतावनी दी है कि जे-1 वीजा छूट की प्रक्रिया में देरी के कारण विदेश में प्रशिक्षित सैकड़ों डॉक्टरों को अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। इससे खासकर ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की कमी और बढ़ सकती है।
-
सीनेट की सुनवाई में कांग्रेस प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के नेताओं ने बताया कि तेजी से विस्तार कर रही ग्लोबल ब्लू इकोनॉमी में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने मत्स्य पालन, समुद्री बुनियादी ढांचे, जहाज निर्माण क्षमता और कार्यबल विकास को मजबूत करना होगा।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.