Washington - Page 14
अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि महत्वपूर्ण खनिजों, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर चीन का कब्जा आर्थिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वाशिंगटन के भारी टैरिफ उन गठबंधनों को कमजोर कर सकते हैं, जिनकी बीजिंग से मुकाबला करने के लिए जरूरत है।
व्हाइट हाउस ने 'गोल्ड ईगल' लॉन्च किया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित एक क्लियरिंग हाउस है, जिसे अमेरिका के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर में साइबर सुरक्षा से जुड़ी कमियों का पता लगाने और उन्हें बहुत तेजी और बड़े पैमाने पर ठीक करने के लिए बनाया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी सेना को ईरान के खार्ग द्वीप पर हमले के दौरान वहां के तेल ठिकानों को टारगेट नहीं करने का निर्देश दिया था, क्योंकि उनका मानना है कि इनको नुकसान पहुंचने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी सैन्य अभियान या भविष्य में इस रणनीतिक द्वीप पर नियंत्रण हासिल करने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट का "गार्डियन" बनने और वहां से गुजरने वाले कार्गो पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यह बात सही है कि सुरक्षा देने वाले को मुआवजा मिलना चाहिए, लेकिन 20 प्रतिशत शुल्क बहुत अधिक है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर बताया कि अमेरिका ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को ईरान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हमलों का एक और दौर शुरू किया है।।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि ईरान का परमाणु ठिकाना 'पिकएक्स माउंटेन' जल्द ही अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की जद में आ सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण हासिल करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने घोषणा की है कि अमेरिका ईरान के विरुद्ध अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज करेगा, होर्मुज जलडमरूमध्य को नियंत्रित करने का प्रयास करेगा और ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखेगा।
दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली, सीनेटर लिंडसे ग्राहम की जगह लेने के लिए होने वाले विशेष चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी। अटकलें लगाई जा रही थी कि निक्की इस चुनाव में हिस्सा ले सकती हैं।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कूटनीतिक पहल का समर्थन करते हुए कहा है कि जैसे-जैसे इजरायल अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगा, वह धीरे-धीरे अमेरिकी सैन्य सहायता पर अपनी निर्भरता कम करते हुए उसे शून्य तक ला सकता है।।
ईरानी सेना के होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर फायरिंग करने के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू कर दिए, जिससे दोनों देशों के बीच नाजुक सीजफायर और बिगड़ गया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


