Washington - Page 15
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई संघर्ष की वजह से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने लगी है। दोनों देशों के बीच फिर से एक-दूसरे पर हमले के बाद तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के प्रमुख समाचार संस्थानों और द न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकारों पर तीखा हमला करते हुए अपने रिकॉर्ड का बचाव किया और मीडिया पर 'फेक न्यूज' फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (डब्ल्यूएचसीए) ने पत्रकारों को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश की निंदा की है।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ने लगा है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमला किया।
अमेरिकी अधिकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की ईरान की संभावित साजिश से जुड़ी इजरायल द्वारा साझा की गई खुफिया जानकारी की जांच कर रहे हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को नई चेतावनी देते हुए दावा किया कि अगर तेहरान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी तो देश को निशाना बनाने के लिए हजारों मिसाइलें तैयार हैं।।
अमेरिकी-ईरान में जारी तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान ने मसले के हल के लिए 'बातचीत' जारी रखने का अनुरोध किया है। हालांकि अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि युद्धविराम खत्म हो चुका है।
अमेरिका के दो वरिष्ठ रिपब्लिकन लॉ मेकर्स ने कैलिफोर्निया स्थित 'जून फोर्थ मैसेकर मेमोरियल म्यूजियम' में हुई तोड़फोड़ के मामले में चीन की संभावित भूमिका की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यह सिर्फ सामान्य तोड़फोड़ का मामला नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे चीन या चीन समर्थित लोगों का हाथ होने की भी आशंका है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के नए जवाबी हमलों के बाद ईरान बातचीत करना चाहता है। ट्रंप ने सवाल किया कि क्या तेहरान पर किसी भी समझौते का सम्मान करने के लिए भरोसा किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोकने पर ध्यान देते हुए जोरदार जवाब देना जारी रखेगा।
अमेरिकी सेना ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमले किए हैं। इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना है।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंगलवार को 80 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों पर सेंटकॉम के नए हवाई हमले शुरू किए। साथ ही, उसने अमेरिकी ट्रेजरी का वह महत्वपूर्ण लाइसेंस भी रद्द कर दिया, जिसके तहत तेहरान को तेल बेचने की अनुमति थी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


