अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए रक्षा संयंत्रों पर तेज काम जारी : ट्रंप

वॉशिंगटन, 28 जुलाई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका के हथियार भंडार को तेजी से दोबारा तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में यूक्रेन को बड़े पैमाने पर सैन्य मदद देने के कारण हथियारों के भंडार में कमी आई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी भविष्य के संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।

मिशिगन जाते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस चिंता को खारिज किया कि अगर कोई बड़ा संघर्ष शुरू होता है, खासकर मध्य पूर्व में, तो अमेरिका के पास गोला-बारूद की कमी हो सकती है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह हथियारों के कम होते भंडार को लेकर चिंतित हैं, तो ट्रंप ने कहा, "नहीं, हमारे पास पैसा है। हमारे पास बहुत सारा गोला-बारूद है। अलग-अलग तरह का।"

उन्होंने माना कि अमेरिका ने यूक्रेन को बड़ी मात्रा में सैन्य सामान दिया है, लेकिन कहा कि उनका प्रशासन अब इन भंडारों को तेजी से फिर से भर रहा है।

ट्रंप ने कहा, "आप जानते हैं, बाइडेन ने यूक्रेन को बहुत कुछ दिया। इसलिए हम इसे फिर से बढ़ा रहे हैं, लेकिन हमारे पास बहुत कुछ है। हमारे पास मध्यम स्तर के हथियार भी बहुत हैं। मेरा मतलब है, इतने ज्यादा कि किसी भी स्थिति में हम जितना इस्तेमाल कर सकते हैं, उससे कहीं ज्यादा हैं।"

राष्ट्रपति ने मौजूदा स्थिति की तुलना अपने पहले कार्यकाल से करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने ओबामा प्रशासन से बहुत कम गोला-बारूद का भंडार संभाला था और बाद में उत्पादन बढ़ाया।

ट्रंप ने कहा, "जब मैं पद छोड़कर गया था, तब भंडार पूरी तरह भरे हुए थे। जब मैं ओबामा के बाद यहां आया था, तो उन्होंने गोला-बारूद नहीं खरीदा था। हमारे पास बहुत कम था। और मैंने इसे बढ़ाया।"

उन्होंने कहा, "अब, मेरे जाने के तुरंत बाद, उन्होंने इसका बहुत बड़ा हिस्सा यूक्रेन को दे दिया। मेरा मतलब है, इतनी बड़ी संख्या में कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया।"

ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिकी रक्षा उद्योग को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रहा है और कई नए उत्पादन केंद्र बनाए जा रहे हैं। हम इसे बहुत तेजी से बढ़ा रहे हैं। कारखाने बनाए जा रहे हैं। बहुत सारे उपकरण बनाए जा रहे हैं। खासकर पैट्रियट मिसाइलों का उत्पादन किया जा रहा है। हमारे हर ठेकेदार इस समय चार से पांच कारखाने बना रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ आधुनिक हथियारों के भंडार को फिर से बढ़ाने की जरूरत के बावजूद अमेरिका की सैन्य स्थिति मजबूत बनी हुई है। हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। लेकिन कुछ ज्यादा आधुनिक हथियारों के लिए हम निश्चित रूप से और अधिक रखना चाहेंगे। बाइडेन ने इनमें से बहुत कुछ दे दिया।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement