Washington - Page 23
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नए चेयरमैन केविन वॉर्श के पद संभालने के बाद अपनी पहली मौद्रिक नीति बैठक में प्रमुख ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है। हालांकि, फेड के कम से कम आधे नीति निर्माताओं का मानना है कि इस साल के अंत तक ब्याज दरें पहले के अनुमान से अधिक रह सकती हैं।
प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एडवोकेसी समूह हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने कैलिफोर्निया में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई है। एचएएफ ने स्टेट ऑफ हेट कमीशन से राज्य में बढ़ते एंटी-हिंदू गतिविधियों पर ध्यान देने और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
करीब 16 महीने बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवियन में मिले। जी7 समिट आउटरीच प्रोग्राम के दौरान हुई मुलाकात काफी चर्चा में रही।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। दोनों नेता फ्रांस में द्विपक्षीय बातचीत की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें व्यापार, तकनीक, निवेश और वैश्विक सुरक्षा मुख्य एजेंडा होंगे।
इजरायल के नेता अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। इजरायली नेताओं ने ईरान के साथ अमेरिका के समझौते की कड़ी आलोचना की है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हुए समझौते के बाद होर्मुज की खाड़ी 'हमेशा के लिए टोल-फ्री' हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह समझौता दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक को सुरक्षित करेगा और ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्यारे दोस्त 'बीबी' यानी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को 'सख्त' इंसान बताया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने ये भी दावा किया कि अगर परमाणु समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर हमले फिर हो सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर ईरान संग पीस डील होने का ऐलान किया। ईरान ने भी एमओयू को अंतिम रूप दिए जाने पर बयान जारी किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि यूएस और ईरान ने एक डील पूरी कर ली है। इस डील के तहत होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल जाएगा और अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी खत्म हो जाएगी।
अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका और भारत-अमेरिका संबंधों की समर्थक मैरी मिलबेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे अगले हफ्ते जी-7 शिखर सम्मेलन में होने वाली अपनी प्रस्तावित मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका-भारत संबंधों को 'ठीक' करें और भारतीय लोगों का 'भरोसा वापस जीतें'।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


