Washington - Page 38
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीन के दौरे पर जाएंगे और प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इस बीच, अमेरिका के सीनेटरों के एक समूह ने शी जिनपिंग के साथ होने वाली मीटिंग से पहले ट्रंप से ताइवान के लिए 14 बिलियन डॉलर के हथियार पैकेज पर आगे बढ़ने की अपील की है।
अमेरिका में माइग्रेशन एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसे लेकर विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि बड़े पैमाने पर अमेरिका में प्रवासियों को आने देना एक बड़ी गलती थी।
अमेरिका के सीनेटरों के एक समूह ने राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम, गलत ट्रेड प्रैक्टिस और घरेलू ऑटो इंडस्ट्री के लिए खतरों का हवाला देते हुए अमेरिकी सड़कों से चीनी कनेक्टेड गाड़ियों, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर बैन लगाने के लिए कानून पेश किया है।।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग बातचीत की। इन चर्चाओं में मुख्य रूप से ईरान और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित और खुला बनाए रखने पर जोर दिया गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 26 मई को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर जाएंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस दौरे के दौरान ट्रंप अपना सालाना डेंटल और मेडिकल चेकअप करवाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के नए परमाणु प्रस्ताव को 'कचरे का एक टुकड़ा' बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने व्हाइट हाउस में मातृत्व स्वास्थ्य और प्रजनन सेवाओं से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि युद्धविराम 'लाइफ सपोर्ट पर' है।
दक्षिण कोरिया की नौसेना का युद्धपोत अगले दो महीनों में अमेरिका में आयोजित होने वाली फ्लीट रिव्यू और बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगा। दक्षिण कोरियाई नौसेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
डच क्रूज जहाज एमवी होंडियस सवार का एक अमेरिकी यात्री हंता वायरस वायरस पॉजिटिव पाया गया है, जबकि एक अन्य यात्री में हल्के लक्षण मिले हैं। यह जानकारी अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग ने दी।
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए ड्राफ्ट प्रस्ताव भेज दिया है। ईरान के ड्राफ्ट प्रस्ताव पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
हंतावायरस संक्रमण से प्रभावित क्रूज शिप एमवी होंडियस से निकाले गए 20 ब्रिटिश नागरिकों को ब्रिटेन लौटने के बाद अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटिश प्रशासन ने निगरानी और सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


