Washington - Page 4
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के साथ किसी बातचीत की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। साथ ही यह भी दावा किया कि ईरान की क्षमताएं काफी सीमित हो गई हैं।
अमेरिका नेपाल के रसुवा जिले में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ के बाद एक डिजास्टर रिस्पॉन्स एडवाइजर भेज रहा है और पांच लाख डॉलर की आपातकालीन सहायता भी प्रदान कर रहा है। इस आपदा में कई लोगों की जान गई है और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ की रूस की अघोषित यात्रा को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए इसे “काफी हद तक एक अर्ध-नियमित (सेमी-रूटीन) यात्रा” बताया। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह दौरा यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में सहायक साबित हो सकता है।
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एकजुटता जताते हुए मानवीय सहायता देने की बात कही। इस तबाही में 162 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सुरक्षाकर्मियों और पर्यटकों समेत सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं।
ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम में संभावित बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। यह वही वीजा श्रेणी है जिसका उपयोग हर साल हजारों भारतीय पेशेवर अमेरिका में नौकरी करने के लिए करते हैं।
अमेरिका जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा है कि मिनेसोटा में एक मनी ट्रांसफर कंपनी में काम करने वाले मेक्सिको के एक नागरिक पर आरोप है कि उसने मेक्सिको के सबसे शक्तिशाली ड्रग कार्टेलों में से एक के लिए 750,000 डॉलर की कथित ड्रग कमाई को मनी लॉन्ड्रिंग करने में मदद की।।
अमेरिका के दोनों प्रमुख दलों के लॉमेकर्स के एक समूह ने ट्रंप प्रशासन से मांग की है कि अमेरिकी नागरिकों और कंपनियों को चीन और रूस की सिविलियन खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने से रोका जाए। लॉमेकर्स का कहना है कि मौजूदा कमियों की वजह से विदेशी दुश्मन देश अमेरिका की एडवांस्ड सर्विलांस, साइबर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी हासिल कर सकते हैं।
अमेरिकी का कनाडा के साथ व्यापारिक टकराव और तेज हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का सबसे 'मुश्किल और गलत' ट्रेडिंग पार्टनर बताया और कहा कि अमेरिकी बाजार तक पहुंच के बिना कनाडा की अर्थव्यवस्था टिक नहीं पाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से सभी समुद्री बारूदी सुरंगों (माइंस) को हटा दिया गया है या निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि यदि कोई नया जहाज या नाव इस क्षेत्र में बारूदी सुरंग बिछाने की कोशिश करती है, तो उसे तुरंत और व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके प्रशासन ने अमेरिका के इतिहास में स्कूल चुनने की आजादी का सबसे बड़ा विस्तार किया है। उनका कहना है कि माता-पिता को यह अधिकार होना चाहिए कि वे अपने बच्चों के लिए ऐसा स्कूल चुन सकें जो उनके मूल्यों और सोच के अनुरूप हो।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


