Washington - Page 43
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ऐसे समय में की गई जब अर्थव्यवस्था पर बड़े झटके की आशंका थी, लेकिन परमाणु हथियार हासिल करने से तेहरान को रोकना ज्यादा जरूरी था।।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में वरिष्ठ नागरिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने "सोशल सिक्योरिटी पर कोई टैक्स नहीं" लागू कर दिया है और इसे आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले अपनी प्रमुख नीति के रूप में पेश किया।।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसदों को बताया कि ईरान के खिलाफ युद्ध "समाप्त" हो चुका है, इसलिए संसद से सैन्य कार्रवाई के लिए मंजूरी लेने की तय समय सीमा उन पर लागू नहीं होती। व्हाइट हाउस ने इस बारे में अमेरिकी संसद को एक चिट्ठी भेजी है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के दौरान मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 देशों में फैले 16 अमेरिकी सैन्य अड्डों पर इसका असर पड़ा है, जिनमें से कुछ अब लगभग उपयोग के लायक नहीं बचे हैं।
पेंटागन जर्मनी से करीब 5,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है, ऐसा एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया।
टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह जानने के लिए संघीय एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लाखों अमेरिकियों, खासकर कम आय वाले और नियोक्ता-प्रायोजित योजनाओं से वंचित कामगारों के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स खातों तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।।
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को संसद में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को "60 दिन से ज्यादा युद्ध जारी रखने के लिए संसद की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है।"।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अली अल-जैदी को इराक के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी है।।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज पर लगातार दूसरे दिन जुबानी हमला बोला है। नसीहत दी कि उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने और अपने देश के आंतरिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


