Washington - Page 49
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता असमंजस की स्थिति में लग रही है क्योंकि तेहरान ने पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में शामिल होने को लेकर हिचकिचाहट दिखाई है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कड़ा रुख अपना लिया है। इससे आगामी संघर्ष विराम की समय सीमा से पहले किसी समझौते को लेकर नए संदेह पैदा हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओमान की खाड़ी में अमेरिकी बलों द्वारा जब्त किया गया ईरानी कार्गो जहाज उन जहाजों के बेड़े का हिस्सा था, जिसका संबंध चीनी बंदरगाहों और संदिग्ध आपूर्ति मार्गों से था।।
ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम को खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान उनकी डील को स्वीकार नहीं करता है तो संघर्ष विराम के लिए हुए समझौते को आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे ईरानी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर गोलीबारी की और उसे जब्त कर लिया। वहीं ईरानी सेना ने अमेरिका को इस कार्रवाई का जवाब देने की चेतावनी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया है। सीजफायर उल्लंघन का आरोप ईरान पर लगाते हुए कहा है कि अगर डील नहीं की तो देश का हरेक पावर प्लांट और ब्रिज तबाह कर दिया जाएगा।
ईरान संकट के बीच इजरायल और अमेरिका के बीच गरमागरमी देखने को मिली। बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान पर हमले रोकने को लेकर बड़ा बयान दिया, जिससे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क गए।
ईरान-यूएस के बीच अस्थाई सीजफायर जारी है लेकिन बयानबाजी दोनों ही ओर से खूब हो रही है। आक्रामक अंदाज में सवाल किए और जवाब दिए जा रहे हैं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया कि वह ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर समुद्री नाकेबंदी लगातार जारी रखेगा।।
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने हाल ही में रूस से तेल खरीदने को लेकर छूट का ऐलान किया था। ताजा अपडेट में अमेरिका के वित्त विभाग (यूएस ट्रेजरी) ने इस छूट को और बढ़ा दिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान एक जरूरी ग्लोबल शिपिंग रूट को फिर से खोलने पर राजी हो गया है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि जब तक कोई बड़ा समझौता तय नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी सैन्य दबाव जारी रहेगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


