Sanaa
-
यमन के हूती ग्रुप ने सऊदी अरब पर हमले का दावा किया है। हूती ने कहा कि उसने सऊदी अरब में तेल सुविधाओं, हवाई अड्डों और एक सैन्य ठिकाने पर छह मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
-
सऊदी लड़ाकू विमानों के हवाई हमलों में यमन के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सऊदी लड़ाकू विमानों रविवार को यमन के उत्तरी अल-जौफ प्रांत में टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए।
-
हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उसने यमन के उत्तर-पूर्वी मारिब प्रांत में सऊदी अरब के एक हथियारबंद टोही ड्रोन को मार गिराया है।
-
यमन के हूती समूह ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने यमन के पांच प्रांतों में 52 हवाई हमले किए हैं।
-
उत्तरी यमन के हूती नियंत्रण वाले अल-जौफ प्रांत में एक जेल पर हवाई हमला हुआ, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है।
-
यमन के हूती समूह ने गुरुवार को दावा किया कि उसने पूर्वी मारिब और हद्रामौत प्रांतों में सरकारी बलों के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया है। समूह ने दावा किया कि इन हमलों में 'सैकड़ों लोग हताहत' हुए हैं।
-
यमन के हूती समूह ने गुरुवार को कहा कि उसने लाल सागर में दो सऊदी तेल टैंकरों को निशाना बनाकर एक मिलिट्री ऑपरेशन किया है। हूती ने दावा किया कि इन जहाजों ने समूह की हाल ही में घोषित समुद्री पाबंदियों का उल्लंघन किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.