बुद्ध पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: प्रयागराज और हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

प्रयागराज/हरिद्वार, 1 मई । जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के पावन अवसर 'बुद्ध पूर्णिमा' पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने रहे हैं। 'बुद्ध पूर्णिमा' पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और उत्तराखंड के हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे हैं।

प्रयागराज में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए एकत्रित हुए। एक महिला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आज बुद्ध पूर्णिमा है। मैं अपनी मां के साथ यहां आई हूं। मेरी मां की इच्छा थी कि हम यहां आकर संगम में पवित्र स्नान करें। सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए हम कामना करते हैं।"

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक पुजारी ने कहा, "इस पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन जो लोग प्रयागराज आते हैं और संगम या गंगा में पवित्र स्नान करते हैं, साथ ही, भोजन, दान, गाय, वस्त्र, घी आदि अर्पित करते हैं, उनके घर सुख-समृद्धि से भर जाते हैं। यह एक विशेष अवसर होता है। इस दौरान पितृ भी खुश होते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर संगम में स्नान से पाप भी धुल जाते हैं।"

वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई है। एक श्रद्धालु ने कहा, "गंगा स्नान और दान करने से घरों में सुख और समृद्धि आती है। हर किसी को ऐसा करना चाहिए।"

हरिद्वार में 'बुद्ध पूर्णिमा' के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सीओ शिशुपाल नेगी ने कहा कि भारत के विभिन्न हिस्सों से, शहरों और गांवों से, श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान करने आ रहे हैं। लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एसएसबी, लोकल इंटेलिजेंट, एटीएस और क्यूआरटी टीमें भी जगह-जगह पर तैनात की गई हैं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement