श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से

जम्मू-कश्मीर, 4 जुलाई । श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की शुक्रवार को शुरुआत हुई। शनिवार को संत समाज का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद देखने को मिली। चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

श्री अमरनाथ यात्रा पर रवाना होते समय आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह मेरा पहला अनुभव है। यात्रा के लिए उत्साह इतना है कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आगे क्या होगा, हम लोगों को कुछ पता नहीं है। बाबा का बुलावा आया है तो हम लोग चल पड़े हैं। शख्स ने कहा कि प्रशासन की ओर से काफी शानदार व्यवस्था की गई।

एक और श्रद्धालु ने कहा कि प्रशासन की ओर से काफी अच्छी तैयारी की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की मौजूदगी है। सुरक्षा इतनी जबरदस्ती की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अनुच्छेद 370 हटने के बाद हालात काफी अच्छे हो गए हैं।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि बाबा का बुलावा आया है, तो जाना ही पड़ेगा। हम काफी खुश हैं। प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। हमको कोई भी परेशानी नहीं है। एक और श्रद्धालु ने कहा कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की ओर से काफी अच्छे से व्यवस्था की गई है। जत्था जा रहा है और भोलेबाबा के दर्शन करके अच्छे से वापस आ रहा है।

एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि मैं बस यही प्रार्थना करना चाहती हूं कि बाबा सभी को सुरक्षित और सफल तीर्थयात्रा का आशीर्वाद दें। सुरक्षा के इंतजाम अच्छे हैं। प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है।

एक और श्रद्धालु ने कहा कि मेरी कोशिश थी कि यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमारा सौभाग्य है कि तीसरे जत्थे में जाने का मौका मिला। मेरा मानना है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पत्थरबाजी कम हो गई है। आतंकी घटनाओं को लेकर डर कम हुआ है। निर्भय होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करने को मिल रहा है। इसी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter