रामविलास पासवान की जयंती पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को किया याद

नई दिल्ली, 5 जुलाई । पूर्व केंद्रीय मंत्री, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें याद किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने आजीवन शोषितों और वंचितों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "जनसेवा, सामाजिक समरसता और समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर सादर नमन करता हूं।"

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, "लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण राम विलास पासवान की जयंती पर सादर नमन। वंचितों और गरीबों के अधिकारों के लिए आपका समर्पण और सेवा भाव सदैव स्मरणीय रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "पद्म भूषण से सम्मानित, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। जनसेवा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।"

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पोस्ट किया, "जनसेवा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए सदैव समर्पित रहे, 'पद्म भूषण' से सम्मानित, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।"

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी रामविलास पासवान को जयंती पर याद किया। उन्होंने लिखा, "पिछड़े और कमजोर तबकों की सशक्त आवाज पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन।"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement