पीएम मोदी की 37 नए सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात, बोले- 'मिलकर करें

नई दिल्ली, 5 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नए 37 सांसदों के लिए नाश्ते पर एक बैठक आयोजित की। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को सदन में मौजूदगी बढ़ाने और सदन के कामकाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुलाकात करने वाले सांसदों में नितिन नवीन, सुष्मिता देव, राजेंद्र गुप्ता, राहुल सिंह, स्वाति मालीवाल, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और अन्य शामिल थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों से कहा कि वे सदन में ज्यादा वक्त गुजारें। सभी से सीखें चाहे वह पक्ष के सदस्य हों या विपक्ष के सदस्य हों। पीएम मोदी ने सलाह दी कि सभी सांसद मिल-जुलकर कम करें।

इससे पहले, मंगलवार को भाजपा नीत एनडीए की संसदीय दल की बैठक हुई। संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

भाजपा सांसद हेमंग जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक कई नई बातों की जानकारी देने वाली रही।"

वहीं, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया ने पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में आयोजित एनडीए नेताओं के साथ 'मंगल मिलन' कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एनडीए राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।"

गठबंधन की पूरी एकजुटता दिखाने के मकसद से संसद सत्र के दौरान ये बैठकें पारंपरिक रूप से मंगलवार को आयोजित की जाती हैं। पिछली बैठक 28 जुलाई को हुई थी। तृणमूल से अलग हुए गुट यानी हाल ही में बनी 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (एनसीपीआई) के सांसद भी गठबंधन की इस बैठक में शामिल हुए।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter