एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, अगले कई दिनों तक बारिश और गरज के साथ बौछारों के आसार

नई दिल्ली, 17 जून । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से लगातार राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी।

हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक 17 जून से 21 जून तक एनसीआर में "थंडरस्टॉर्म विद रेन" यानी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट और वातावरण में नमी बढ़ने के आसार हैं। बारिश की फुहारें और बादलों की मौजूदगी लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस से राहत दिला सकती हैं।

17 जून के लिए अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। 18 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 19 जून को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आर्द्रता 65 से 40 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है तथा मौसम विभाग ने "थंडरस्टॉर्म विद रेन" का पूर्वानुमान जारी किया है। 20 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। 21 जून को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं, 22 जून को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। इस दिन का पूर्वानुमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। लगातार बारिश और बादलों की मौजूदगी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि बढ़ी हुई नमी के कारण कुछ इलाकों में उमस का असर भी महसूस किया जा सकता है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement