वीडी सतीशन लेंगे सीएम पद की शपथ: खड़गे बोले- 'केरल में यूडीएफ की जीत

तिरुवनंतपुरम, 18 मई । केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार का सोमवार को शपथ ग्रहण होने जा रहा है। वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व जीत है। हम एक भव्य अवसर मनाने जा रहे हैं।

सरकार के शपथ ग्रहण से पहले तिरुवनंतपुरम में सोमवार सुबह राजनीतिक हलचल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के आवास पर यूडीएफ कार्यकर्ताओं का लगातार आना-जाना लगा है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के आवास पर भी पार्टी नेता लगातार पहुंच रहे हैं। वहीं, जैकोबाइट सीरियन क्रिश्चियन चर्च के प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह से पहले वीडी सतीशन को बधाई देने के लिए कैंटोनमेंट हाउस पहुंचे। इसके अलावा, नई चुनी गई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने आवास से केरल के लिए रवाना हो गए हैं।

नई सरकार 21 सदस्यीय कैबिनेट के साथ अपना कार्यभार संभालेगी, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस को 11 मंत्री पद मिलने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री का पद भी शामिल है।

सोमवार को इस समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

तिरुवनंतपुरम रवाना होने से पहले बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वीडी सतीशन के साथ सभी कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। आज हम एक भव्य अवसर मनाने जा रहे हैं। यह एक अभूतपूर्व जीत है। इतनी बड़ी बहुमत वहां पहले कभी नहीं देखी गई। यह पहली बार है जब इतना बड़ा जनादेश मिला है। हर कोई खुश है, इसीलिए हम सब एक साथ जा रहे हैं।"

सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर एक समर्थक ने कहा, "हम बहुत खुश हैं। हम रविवार को ही यहां आए और रात में यहीं रुके। हम यहां खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं और हम बहुत खुश हैं। यह एक खूबसूरत दिन है। केरल के लोग खुश हैं।"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter